CG News : मुख्यमंत्री साय की किसान हितैषी नीति से मिली बड़ी राहत, 3100 रु प्रति क्विंटल धान खरीदी
CG News : रायपुर, सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह क्षण उनके लिए केवल उपार्जन प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की कड़ी मेहनत का सम्मान है। उनका कहना है कि यह नीति न केवल किसानों के हितों की रक्षा करती है, बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित और समृद्ध बनाती है।
पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीदी प्रक्रिया
धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सरायपाली में संपूर्ण व्यवस्था सुचारू और पारदर्शी रही। किसान छबीलाल बारी बताते हैं कि इस वर्ष राज्य शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों को नई ताकत दी है। उन्हें समय पर टोकन मिला और पूरे प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ उत्तम थीं।
3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी
छबीलाल बारी विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ है।
किसान मजबूत तो प्रदेश मजबूत
छबीलाल का मानना है कि सरकार की इस नीति से किसानों को मजबूती मिलेगी। उनका कहना है कि किसान के मजबूत होने से प्रदेश मजबूत होता है। समर्थन मूल्य मिलने से उनकी आय बढ़ेगी और वे अपने परिवार का भविष्य और अधिक सुरक्षित और बेहतर बना पाएंगे।



