CG News: बिलासपुर को मिली करोड़ों की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण – भूमिपूजन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए गए जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम में उन्होंने बिलासपुर को नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत के 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है.
राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया, साथ हीं 11 लाख की लागत से निर्मित राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया, इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत 6 करोड़ 99 लाख की लागत से तैयार किया गया वन्दे मातरम उद्यान और ड्यूल पाईपिंग अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य, नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 18 में 30 लाख 33 हजार रूपए की लागत से रिटर्निंग वॉल, इंटरलॉकिंग पोर्च, टाईल्स और चैनल लिंक फेसिंग का कार्य, इसके अलावा महमंद में 50 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला लालखदान के नवीन भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया गया.
सड़क निर्माण और सिंचाई संरचनाओं की आधारशिला रखी
मुख्यमंत्री साय ने जिले में व्यापक सड़क निर्माण, पुल पुलिया और सिंचाई संरचनाओं के उन्नयन और निर्माण से जुड़े कई कार्यों की आधारशिला रखी, जिनमें प्रमुख रूप से 69 करोड़ 79 लाख 94 हजार रूपए से सिरगिट्टी, सरवानी, पासीद, अमलडीहा, बरतोरी, दगोरी मार्ग का उन्नयन शामिल है, इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर जिले के कई ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में बड़े पुल निर्माण के अनेक कार्यों का शिलान्यास किया.



