CG News : ओडिशा उपचुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगे प्रचार
CG News : ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में भाजपा प्रचार में पूरी तरह जुटी है | मुख्यमंत्री विष्णदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा विधानसभा जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे |बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नुआपाड़ा में 11 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है|
नुआपाड़ा विधानसभा में होंगे ये प्रत्याशी
यहां से भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेडी से स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी और अन्य प्रमुख दलों से रमाकांत हाटी (समाजवादी पार्टी), हेमंत तांडी (बहुजन मुक्ति पार्टी) और शुकाधर डड़सेना (ओडिशा जनता दल) भी चुनाव लड़ रहे हैं|
मुख्यमंत्री साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरा करेंगे | वे अहमदाबाद में स्टेचू आफ लिबर्टी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे | मुख्यमंत्री 10 नवंबर को गुजरात पंहुचेंगे|फ़िर अगले दिन वे 11 तारीख को अहमदाबाद में होने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे गुजरात में बड़े उद्योगपतियों के साथ वन-टू वन मुलाकात करेंगे |



