CG News: कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, मंगलवार रात पहुंचे रायपुर निवास
CG News: 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की अवधि बढ़ा दी गई है। चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब ढेबर को सात दिन की अतिरिक्त पैरोल मिल गई है|
माँ की ख़राब तबियत का दिया था हवाला
अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देकर कोर्ट से पैरोल की मांग की थी।इससे पहले उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यह राहत केवल उनकी मां की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दी गई है।
निवास पर पुलिस सुरक्षा
अनवर ढेबर के निजी निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।बताया जा रहा है कि आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जानकारी को रजिस्टर में नोट किया जा रहा है।
3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला
मामला 3200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले से जुड़ा है।EOW/ACB की जांच और 200 से अधिक व्यक्तियों के बयान के आधार पर अनुमान है कि लगभग 60.50 लाख से अधिक पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2174 करोड़ रुपये से अधिक है।
15 आरोपी जेल में बंद
इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टूटेजा और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 लोग रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।EOW की, जांच में अब तक कुल 70 लोगों को आरोपि बनाया गया है|



