November 20, 2026 3:01 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: राशन कार्ड से नाम काटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग का स्पष्टीकरण

CG News: राशन कार्ड से नाम काटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग का स्पष्टीकरण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: राशन कार्ड से नाम काटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग का स्पष्टीकरण

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटाए जाने और पूरे राशन कार्ड बंद किए जाने की खबरों के बीच खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है. विभाग ने ऐसी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है. खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, ई-केवाईसी अधूरी रहने पर संबंधित सदस्य के हिस्से का खाद्यान्न आवंटन और वितरण प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसे राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए.

Chhattisgarh Ration News: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, एक साथ मिल रहा  दो माह का चावल | Ration Card Holders Two Months Rice Distribution  Chhattisgarh - Patrika News

E-KYC अधूरी होने पर प्रभावित हो सकता है राशन

विभाग के अनुसार, जिन राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनके नाम के सामने पोर्टल पर नॉट वैरिफाइड दिखाई दे सकता है. ऐसी स्थिति में संबंधित सदस्य के हिस्से का राशन आवंटित होने या मिलने में परेशानी आ सकती है. इसलिए विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं, ताकि खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की बाधा न आए.

ration card rules government removing name of these peoples know the reason  behind it | राशन कार्ड से नाम कटने की ये हैं सबसे बड़ी वजहें, कहीं आप भी तो  नहीं कर

घर बैठे ऑनलाइन चेक करें राशन कार्ड का स्टेटस

जिन परिवारों को पहले की तुलना में कम राशन मिल रहा है, वे अपने राशन कार्ड की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं. इसके लिए खाद्य विभाग ने https://epos.cg.gov.in/SRC_Trans_Int लिंक उपलब्ध कराया है. इस पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड की जानकारी और परिवार के प्रत्येक सदस्य का वेरिफिकेशन स्टेटस चेक किया जा सकता है. यदि किसी सदस्य के नाम के सामने नॉट वैरिफाइड दिखाई देता है, तो संबंधित व्यक्ति को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करानी होगी.

अब बायोमेट्रिक और रेटिना फेल होने पर भी मिलेगा राशन, नई व्यवस्था से  कार्डधारकों को बड़ी राहत - maharajganj ration otp ensures food despite  biometric failures

अंगूठे का निशान काम नहीं करता तो फेस E-KYC का विकल्प

खाद्य विभाग ने उन लोगों के लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई है, जिनके फिंगरप्रिंट मशीन पर सही तरीके से काम नहीं करते. ऐसे हितग्राही फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना आधार सत्यापन करा सकते हैं. इस प्रक्रिया में चेहरे को कैप्चर करके आधार प्रमाणीकरण किया जाता है, जिसके माध्यम से राशन वितरण की सुविधा मिल सकती है. यानी बुजुर्गों और ऐसे लोगों को राहत मिल सकती है, जिन्हें अंगूठे के निशान से सत्यापन कराने में परेशानी होती है.

ration card rules government removing name of these peoples know the reason  behind it | राशन कार्ड से नाम कटने की ये हैं सबसे बड़ी वजहें, कहीं आप भी तो  नहीं कर

जिनका राशन कम मिला था, उनके लिए भी जारी हुआ खाद्यान्न

विभाग ने बताया कि जिन राशन कार्डधारियों को पहले पात्रता से कम खाद्यान्न मिला था और जिनके कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, उनके लिए पात्रतानुसार राशन जारी किया गया है. इसके अलावा ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी अपडेट और मॉडिफाइड आधार वेरिफिकेशन ऑथेंटिकेशन के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं. यदि राशन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है, तो हितग्राही उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल कर सुधार करा सकते हैं.

Ration card inspection: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का सत्यापन तेज,1.17 लाख  से ज्यादा कार्ड हो चुके निरस्त, नौकरीपेशा परिवारों की भी होगी जांच |  Chhattisgarh ...

नया राशन कार्ड बनवाने और सदस्य जोड़ने की भी सुविधा

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाने या किसी सदस्य का नाम हटवाने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है. ऐसे में राशन कार्डधारियों को अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपने कार्ड और परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी स्टेटस जांचना चाहिए. समय पर सत्यापन पूरा कराने से खाद्यान्न वितरण में आने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के 11 लाख से अधिक ग्रामीणों के बने प्रॉपर्टी कार्ड, 11,912 गांवों में स्वामित्व योजना का अंतिम प्रकाशन पूरा