CG News: सरगुजा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट अनिमेष कुजूर को किया सम्मानित, साइबर जागृति में पुलिस को मिला पहला स्थान
CG News: देश के सबसे तेज धावकों में शुमार अंतरराष्ट्रीय एथलीट अनिमेष कुजूर को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया. रक्षित केंद्र अंबिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अनिमेष के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.
![]()
विदेश में सबसे तेज भारतीय धावक होने का बनाया रिकॉर्ड
अनिमेष कुजूर ने एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी गति और प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा में 10.14 सेकंड का शानदार समय निकालकर जर्मनी में सबसे तेज भारतीय धावक बनने की उपलब्धि हासिल की. इसके अलावा 200 मीटर दौड़ को महज 20.32 सेकंड में पूरा करके उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है, अपनी खेल यात्रा के दौरान अनिमेष ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं. वे डायमंड लीग में भाग लेने के साथ-साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने हैं. इसके अतिरिक्त एशियाई खेलों और सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भी वे देश के लिए कई पदक जीत चुके हैं.

जशपुर के छोटे से गांव से तय किया अंतरराष्ट्रीय सफर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के घुंटगांव में 2 जून 2003 को जन्मे अनिमेष ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है. सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक के सुपुत्र अनिमेष की यह सफलता न केवल पुलिस परिवार बल्कि पूरे प्रदेश और देश के युवा एथलीटों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है, सम्मान समारोह के दौरान सरगुजा पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया गया. साइबर सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष जागृति अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरगुजा पुलिस ने रेंज में पहला स्थान हासिल किया, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

One Response