CG News: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को राहत देते हुए 9 नवंबर 2026 को सामान्य अवकाश घोषित किया है. सोमवार को पड़ने वाले इस पर्व पर अब संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा. सरकार के इस फैसले से गोवर्धन पूजा मनाने वाले कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए सुविधा मिलेगी.

ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदला
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गोवर्धन पूजा के अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी की है. इसके तहत पहले जारी आदेश में संशोधन करते हुए 9 नवंबर 2026 के ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदल दिया गया है. पहले इस तारीख पर गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश निर्धारित था, लेकिन अब सरकार ने इसे सामान्य अवकाश का दर्जा देने का निर्णय लिया है.

9 नवंबर सोमवार को रहेगा अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, संशोधित आदेश के बाद 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश लागू रहेगा. इस फैसले से प्रदेश के उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं. अवकाश संबंधी यह बदलाव पहले जारी आदेश में संशोधन के तहत किया गया है.

One Response