CG News: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज रायपुर में
CG News: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा, स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में पहले ही 2-0 की अजय बढ़त बना चुकी है, और अब टीम की नजर आज का मुकाबला जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर टिकी है.

पहले मैच का रोमांचक सफर
16 अक्टूबर को खेले गए पहले टी-20 में जिम्बाब्वे के 114 रनों के जवाब में भारत ने शुरुआती 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद दीप्ति शर्मा के 49 और निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों की बदौलत भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, 18 अक्टूबर को हुए दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे 102 रन ही बना सका, जिसके जवाब में शेफाली वर्मा के 55 और स्मृति मंधाना के नाबाद 47 रनों की तूफानी साझेदारी के दम पर भारत ने 8.5 ओवर में ही 9 विकेट से मैच जीत लिया था.

