CG News: छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष वित्तीय समावेशन अभियान, हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में लगेंगे शिविर
CG News: छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर विशेष वित्तीय समावेशन अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत 31 दिसंबर तक हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.
.jpg)
जनधन से लेकर बीमा और पेंशन तक लाभ
इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के नए बैंक खाते खुलवाने, निष्क्रिय खातों को चालू कराने, केवाईसी अपडेट करने के साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पंजीयन की सुविधा मिलेगी.
कमजोर जनजातीय समूहों पर विशेष फोकस
अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों यानी पीवीटीजी परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े.
केवाईसी, आधार लिंकिंग और डिजिटल सुरक्षा
शिविरों में खातों की पुनः केवाईसी, आधार लिंकिंग, सीकेवाईसी बनवाने और नॉमिनी अपडेट करने की सुविधा के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने तथा साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाएगा.
