CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा कल से, रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 से 23 अक्टूबर तक दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी, जहां वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी तथा प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में भी शिरकत करेंगी.

रायपुर में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दौरे के पहले दिन 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी और शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा सम्मान पर्व’ तथा ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, यात्रा के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.
ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन
राष्ट्रपति के रायपुर प्रवास के दौरान ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर, एलआईसी ऑफिस, सिविल लाइन, लोक भवन, बूढ़ेश्वर चौक और एयरपोर्ट मार्ग सहित शहर की 11 प्रमुख सड़कें दो दिनों तक प्रभावित रहेंगी, जिसके लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है, राष्ट्रपति के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों समेत अन्य शहरों से बुलाए गए 2000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है.
