CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22 और 23 अक्टूबर को कार्यक्रमों में होंगी शामिल
CG News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं, उनके इस महत्वपूर्ण प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, निर्धारित शेड्यूल के अनुसार राष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान राजधानी रायपुर और बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य शासन और जिला प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हाल ही में मुख्य सचिव विकासशील ने उच्चस्तरीय बैठक बुلاकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास और परिवहन से जुड़े तमाम इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे.
![]()
‘सेवा सम्मान पर्व’ में करेंगी शिरकत
दौरे के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी, इसके पश्चात, दोपहर बाद लगभग 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी, इस आयोजन को लेकर राजधानी में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

ऐतिहासिक मुरिया दरबार में होंगी शामिल
अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी, जहां वे प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी, इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध ‘मुरिया दरबार’ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी, गौरतलब है कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में राष्ट्रपति के शामिल होने को लेकर आदिवासियों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है, इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें इस अनूठे आयोजन के लिए आमंत्रित किया था.

One Response