CG News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दंतेवाड़ा को किया सम्मानित
CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत बड़ी पहचान मिली है, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल दंतेवाड़ा जिले को प्रतिष्ठित ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया है, जिससे पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त की प्रसन्नता
इस गौरवशाली उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम, कृषि विभाग और राज्य के मेहनतकश किसानों ने जिस लगन से कृषि विकास, फसल विविधीकरण और आजीविका संवर्धन के लिए कार्य किया है, उसी का यह परिणाम है.
कलेक्टर के नेतृत्व और योजनाओं का प्रभाव
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले में कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और किसानों को बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराना है, जो द जैसे आकांक्षी जिलों के लिए विशेष महत्व रखता है.

आकांक्षी जिलों में खेती की स्थिति में सुधार
देश के 100 आकांक्षी यानी कमजोर या पिछड़े कृषि जिलों में खेती की स्थिति में सुधार लाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है, कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और कमजोर केसीसी वितरण प्रणाली वाले इन जिलों में हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने, वेयरहाउस क्षमता बढ़ाने और आसान ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प
यह राष्ट्रीय सम्मान कृषि विभाग के अधिकारियों, मैदानी अमले और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना है, जो छत्तीसगढ़ सरकार के उस संकल्प को और मजबूत करता है जिसके तहत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि को अधिक उत्पादक व लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.


One Response