CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा
CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ पीजी और अन्य श्रेणियों के डॉक्टरों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड में संशोधन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा, इससे पूर्व शासन ने इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय में भी वृद्धि की थी, इस सकारात्मक फैसले के बाद छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है.

17 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा था आंदोलन
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर के मेडिकल छात्र और रेजीडेंट डॉक्टर अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे थे, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी थे, डॉक्टरों की इन प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड की दरों में बढ़ोतरी करना सबसे मुख्य मुद्दा था.
वित्त विभाग की मंजूरी
जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच शासन स्तर पर मानदेय संशोधन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया, वित्त विभाग की अंतिम सहमति प्राप्त होने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीजी और संबंधित श्रेणियों के डॉक्टरों के स्टाइपेंड में संशोधन का आदेश निर्गत किया, सरकार के इस निर्णय से पीजी और रेजीडेंट डॉक्टरों को सीधी आर्थिक राहत प्राप्त होगी.
पीजी मेडिकल छात्रों के लिए नई स्टाइपेंड दरें
जारी किए गए नए संशोधित आदेश के अनुसार पीजी मेडिकल प्रथम वर्ष के छात्रों का स्टाइपेंड 67,500 रुपये से बढ़ाकर 85,050 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है, वहीं द्वितीय वर्ष के छात्रों को अब 71,450 रुपये के स्थान पर 90,027 रुपये दिए जाएंगे, जबकि तृतीय वर्ष के छात्रों को 74,600 रुपये की जगह 93,996 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे.
पीजी डेंटल के मानदेय में भी भारी वृद्धि
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डेंटल के स्नातकोत्तर छात्रों के मानदेय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है, इसके तहत पीजी डेंटल प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 53,500 रुपये से बढ़ाकर 85,050 रुपये किया गया है, द्वितीय वर्ष के छात्रों का स्टाइपेंड 56,700 रुपये से बढ़कर 90,027 रुपये हो गया है, तथा तृतीय वर्ष के छात्रों को अब 59,200 रुपये के बजाय 93,996 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

One Response