CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपए
CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत MBBS इंटर्न्स और जूनियर डॉक्टरों के लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है, राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई सीधी वार्ता के बाद सरकार द्वारा आदेश जारी करते ही प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में जारी हड़ताल समाप्त हो गई है.

प्रतिमाह 25 हजार रुपए मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को 25,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, इससे पूर्व इंटर्न डॉक्टरों को काफी कम राशि मिलती थी, जिसको लेकर वे लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे, इस फैसले से सैकड़ों युवा डॉक्टरों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी नई दरें
विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया जाएगा, निर्धारित तिथि से सभी पात्र MBBS इंटर्न्स को संशोधित दर के आधार पर बढ़ा हुआ भुगतान प्राप्त होना शुरू हो जाएगा, जिससे मेडिकल छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
अन्य राज्यों की तुलना में कम स्टाइपेंड का दिया था तर्क
आंदोलनकारी डॉक्टरों का कहना था कि देश के अन्य प्रमुख राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टरों को बहुत कम स्टाइपेंड दिया जा रहा था, बढ़ती महंगाई और कार्य के भारी दबाव को देखते हुए वे लगातार सम्मानजनक वृद्धि की मांग कर रहे थे, उचित संशोधन न होने के कारण उन्हें अपनी मांगों के समर्थन में पुनः हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा था.
मंत्री से मुलाकात के बाद जारी हुआ आधिकारिक आदेश
इससे पहले भी डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहे थे, आश्वासन के बाद भी लिखित आदेश जारी न होने से असंतोष व्याप्त था, हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में सहमति बनने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तुरंत आदेश जारी कर इस लंबित विवाद का स्थाई समाधान कर दिया है.

One Response