CG News: भुवनेश्वर में CM साय की पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की.

निवास पर पहुंचकर की मुलाकात
मुख्यमंत्री साय ने विश्वभूषण हरिचंदन के भुवनेश्वर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई.
ओडिशा प्रवास के दौरान मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों ओडिशा प्रवास पर हैं. इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. यह भेंट सौजन्य मुलाकात के रूप में हुई.


One Response