CG News: 9 अक्टूबर को रायपुर आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
CG News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

रायपुर रेलवे स्टेशन के कामों पर नजर
रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. खास तौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है.
यार्ड और पहुंच मार्ग के काम में तेजी
स्टेशन के साथ यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास के इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को भी समय पर पूरा करने की तैयारी है. रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं. दौरे से पहले निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
RPF स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां
RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह को लेकर भी रेलवे मंडल स्तर पर तैयारियां जारी हैं. रेल मंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के कारण कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है. सुरक्षा, मंच, कार्यक्रम स्थल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है.
तय समय में काम पूरा करने पर फोकस
रेल मंत्री के रायपुर दौरे से पहले रेलवे के विकास कार्यों को गति देने की कवायद चल रही है. अधिकारियों का फोकस रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास, यार्ड और पहुंच मार्ग से जुड़े कामों को समय पर पूरा करने के साथ RPF स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां सुनिश्चित करने पर है.


One Response