September 16, 2026 7:45 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)

Advertisement Carousel

CG News: नवा रायपुर में DP World Golf Open 2026, 18 विदेशी खिलाड़ियों समेत 132 प्रोफेशनल गोल्फर पहुंचे

CG News: नवा रायपुर में DP World Golf Open 2026, 18 विदेशी खिलाड़ियों समेत 132 प्रोफेशनल गोल्फर पहुंचे
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: नवा रायपुर में DP World Golf Open 2026, 18 विदेशी खिलाड़ियों समेत 132 प्रोफेशनल गोल्फर पहुंचे

CG News: छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना और बड़े खेल आयोजनों के विस्तार के बीच नवा रायपुर में प्रोफेशनल गोल्फ का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है. फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की ओर से ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया. इस मौके पर 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान और पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव भी मौजूद रहे.

श-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

132 खिलाड़ियों में 18 विदेशी गोल्फर शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवा रायपुर में इतने बड़े स्तर की प्रोफेशनल गोल्फ प्रतियोगिता होना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. टूर्नामेंट में देश और विदेश के कुल 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहते, बल्कि प्रदेश की पहचान, खेल पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर भी तैयार करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नवा रायपुर को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान मिल सकती है.

श-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

CM साय ने खुद खेला गोल्फ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोल्फ कोर्स पर खुद भी हाथ आजमाया और शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि कभी गोल्फ को लोग फिल्मों में ही खेलते हुए देखते थे, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में इसी खेल की बड़ी प्रोफेशनल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स सहित अलग-अलग खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं के अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को भी बजट में शामिल किया गया है.

बस्तर और सरगुजा के युवाओं को भी खेलों का मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के माध्यम के रूप में देखा जा रहा है. नेशनल ट्राइबल गेम्स के आयोजन में करीब 2500 खिलाड़ियों की भागीदारी और बस्तर ओलंपिक तथा सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बस्तर में बदलते माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों को पहले नक्सलवाद के कारण जाना जाता था, वहां अब युवा खेल मैदानों में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

हर साल होना चाहिए गोल्फ टूर्नामेंट: कपिल देव

पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में गोल्फ के साथ अन्य खेलों के विकास की भी संभावनाएं हैं. उन्होंने इच्छा जताई कि इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में हर साल किया जाए और इसकी तारीखें पहले से तय हों, ताकि देश-विदेश के खिलाड़ी अपने टूर्नामेंट कैलेंडर के अनुसार यहां आने की योजना बना सकें. मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों से गोल्फ के साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को देखने का भी आग्रह किया. आयोजन से नवा रायपुर को गोल्फ के उभरते केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में एक नया अवसर सामने आया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, स्कूल शिक्षा से राजस्व तक बदली पदस्थापना

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]