August 24, 2026 11:18 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)
Advertisement Carousel

CG News: धमतरी के रुद्री डेम में कयाकिंग ने बढ़ाया रोमांच, पर्यटन और रोजगार को मिल रही नई रफ्तार

CG News: धमतरी के रुद्री डेम में कयाकिंग ने बढ़ाया रोमांच, पर्यटन और रोजगार को मिल रही नई रफ्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: धमतरी के रुद्री डेम में कयाकिंग ने बढ़ाया रोमांच, पर्यटन और रोजगार को मिल रही नई रफ्तार

CG News: धमतरी में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ, तो रुद्री डेम की खूबसूरती भी निखर उठी. बांध में भरपूर पानी और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. शनिवार की छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में लोग रुद्री पहुंचे. इस बार यहां का आकर्षण सिर्फ प्राकृतिक नजारे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पानी में चल रही कयाक ने पर्यटकों के बीच एडवेंचर का नया रोमांच पैदा कर दिया है.

कयाकिंग अकादमी ने बढ़ाया एडवेंचर का मजा

15 अगस्त से रुद्री बांध परिसर में कयाकिंग अकादमी की शुरुआत की गई है. ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और कर्मा महिला स्व-सहायता समूह के सहयोग से संचालित इस पहल में पर्यटकों को कयाकिंग का अनुभव दिया जा रहा है. युवा जहां पानी पर पैडलिंग के रोमांच का आनंद ले रहे हैं, वहीं परिवारों के लिए भी यह प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का नया विकल्प बन गया है.

CG Tourism: धमतरी में शुरू हुआ पर्यटन का नया ठिकाना, रुद्री डैम में कयाकिंग  करते नजर आये लोग, सैलानियों की बढ़ी भीड़ | Dhamtari New Tourist Spot Rudri  Dam Kayaking ...

बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा पर प्रशासन की नजर

रुद्री में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कयाकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाए. पर्यटकों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित संचालक और गतिविधि शुरू करने से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश देने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. इसके साथ सफाई, पेयजल, पार्किंग और पहुंच मार्ग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर है.

पर्यटन के साथ रोजगार की भी उम्मीद

रुद्री में शुरू हुई कयाकिंग गतिविधि को स्थानीय रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर एडवेंचर गतिविधियों से जोड़ने की संभावनाएं बढ़ी हैं. वहीं महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर तैयार हो सकते हैं. आने वाले समय में जल पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियां शुरू होती हैं, तो रुद्री और गंगरेल क्षेत्र का पर्यटन कारोबार और मजबूत हो सकता है.

सोशल मीडिया पर छाया कयाकिंग का रोमांच

रुद्री डेम में कयाकिंग का आनंद लेते पर्यटकों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं. इन तस्वीरों में बांध का विशाल जल क्षेत्र, आसपास की हरियाली और पानी पर कयाकिंग का रोमांच दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया के जरिए रुद्री की पहचान अब स्थानीय पर्यटन स्थल से आगे बढ़कर एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में भी बनती नजर आ रही है. इससे आने वाले दिनों में आसपास के जिलों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

रुद्री-गंगरेल बन सकता है एडवेंचर डेस्टिनेशन

प्राकृतिक खूबसूरती के साथ कयाकिंग जैसी साहसिक गतिविधि जुड़ने से रुद्री का पर्यटन आकर्षण बढ़ा है. प्रशासन का फोकस अगर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के साथ जल पर्यटन का विस्तार करने पर बना रहता है, तो रुद्री-गंगरेल क्षेत्र धमतरी के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना सकता है. इससे पर्यटकों को नया अनुभव मिलने के साथ स्थानीय युवाओं और महिला समूहों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: आरंग के नवागांव में 500 साल पुराना शिव मंदिर, दुर्लभ प्रतिमाओं और नौ पत्तियों वाले बेल वृक्ष का रहस्य

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]