August 17, 2026 3:54 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)
Advertisement Carousel

CG News: CM साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद

CG News: CM साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: CM साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री निवास परिसर में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा को याद किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अटल जी के छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया.

CM Sai paying tribute on Atal Ji's death anniversary

दूरदर्शी नेतृत्व से बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राष्ट्रनायक थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास की जरूरतों और अलग राज्य की वर्षों पुरानी जनभावना को समझा. प्रधानमंत्री रहते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय नमन करते हुए

अटल जी का स्नेह और मार्गदर्शन याद किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का छत्तीसगढ़ से रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके मन में प्रदेश और यहां के लोगों के लिए विशेष स्नेह था. मुख्यमंत्री साय ने अटल जी के साथ अपनी पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि उन्हें उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि अटल जी की सीख आज भी उन्हें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है.

सुशासन और अंत्योदय के प्रतीक थे अटल जी

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को संवेदनशील कवि, प्रखर पत्रकार, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी राजनेता बताया. उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में संवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेदनशीलता को महत्व दिया. सुशासन और अंत्योदय को आधार बनाकर उन्होंने गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को भी ग्रामीण भारत के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया गया.

जनजातीय विकास को दी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने जनजातीय समाज के विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता दी. उनके कार्यकाल में पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया, जो जनजातीय समुदायों के अधिकारों और विकास के प्रति उनकी संवेदनशील सोच को दर्शाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सोच में विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना महत्वपूर्ण था. गांव, गरीब, किसान और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनकी नीतियां आज भी प्रेरणा देती हैं.

विकसित छत्तीसगढ़ बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल जी ने जिस छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखी, उसे समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है. सरकार सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे. उनके सपनों के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: वात्सल्य गौरव-2 में 15 लाख देकर 14 साल इंतजार, रेरा ने 10.80% ब्याज के साथ 33.70 लाख लौटाने का दिया आदेश

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]