CG News: छत्तीसगढ़ में राशन लेने का बदला तरीका, अब ग्रीन ATM से मिलेगा राशन
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान और आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की है, अनुपूर्ति ग्रीन ATM के जरिए पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है, इसका उद्देश्य लोगों को लंबी कतार और बार बार राशन दुकान जाने की परेशानी से राहत देना है.
तीन शहरों में शुरू हुई सुविधा
फिलहाल अनुपूर्ति ग्रीन ATM की सुविधा रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू की गई है, यह मशीन बैंक ATM की तर्ज पर काम करेगी और इसे 24 घंटे उपलब्ध रखने की योजना है, जिससे पात्र हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे.
बायोमेट्रिक से होगा सत्यापन
ग्रीन ATM से राशन लेने के लिए हितग्राही को मशीन में राशन कार्ड या आधार से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी, इसके बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी, सत्यापन पूरा होने के बाद पात्रता के अनुसार निर्धारित राशन मशीन से प्राप्त किया जा सकेगा.
राशन वितरण में बढ़ेगी पारदर्शिता
सरकार के मुताबिक, तकनीक आधारित इस व्यवस्था से राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ियों को कम करने में मदद मिल सकती है, कम तौल, रिकॉर्ड में गलती और राशन की अनियमितता जैसी समस्याओं पर निगरानी बेहतर हो सकती है, साथ ही हितग्राहियों का समय भी बचेगा.
आने वाले समय में बढ़ सकता है दायरा
अनुपूर्ति ग्रीन ATM को राशन वितरण व्यवस्था को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, अगर यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में दूसरे शहरों और क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जा सकता है, जिससे अधिक राशन कार्ड धारकों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है.



