CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त ट्रांसफर
CG News: छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की, इस दौरान डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि भेजी गई.
67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंची राशि
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं को लाभ मिला है, सरकार ने इस बार 630.55 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की है, जिससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी.
अब तक 19 हजार करोड़ से ज्यादा राशि जारी
राज्य सरकार के अनुसार महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद अब तक महिलाओं के खातों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है, सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है.
घर बैठे ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
योजना की लाभार्थी महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से अपनी किस्त की जानकारी देख सकती हैं, इसके लिए महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं भुगतान स्थिति विकल्प चुनना होगा, इसके बाद मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर भुगतान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
मोबाइल ऐप से भी मिलेगी किस्त की जानकारी
महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाएं मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने खाते में आई राशि की जानकारी देख सकती हैं, सरकार का कहना है कि डिजिटल सुविधा के माध्यम से महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है.



