CG News: स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर में BJP का खास प्लान, विजय शर्मा ने बताई पूरी तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीजेपी ने बस्तर संभाग में विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है, डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

92 गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
विजय शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को बस्तर के सभी गांवों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी है, बीजापुर के 33, नारायणपुर के 9 और बस्तर के 50 गांवों में पहली बार तिरंगा लहराया जाएगा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी.
शहीद परिवारों को सौंपा जाएगा तिरंगा
बीजेपी कार्यकर्ता शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सम्मान के रूप में तिरंगा भेंट करेंगे, इसके साथ ही नक्सली हिंसा प्रभावित परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा, पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए शहीदों के बलिदान को याद किया जाएगा.
बस्तर में शहीदों के नाम पर होगा सम्मान अभियान
विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में 500 से अधिक स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का अभियान चलाया जाएगा, इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को देश सेवा करने वाले वीरों के योगदान से जोड़ना है.
प्रदेशभर में निकलेगी तिरंगा यात्रा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी गांवों और शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, यह अभियान दो चरणों में चलेगा और इसकी शुरुआत 10 अगस्त को रायपुर के मरीन ड्राइव से होने वाली यात्रा के साथ की जाएगी.



