CG News: छत्तीसगढ़ में छोटे गैस सिलेंडर की शुरुआत, कम जरूरत वाले परिवारों को मिलेगी राहत
CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है, इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा, करीब 730 रुपए कीमत वाले इस छोटे सिलेंडर से छोटे परिवारों और आपात जरूरत वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

मोबाइल ऐप से होगी सिलेंडर की बुकिंग
नए 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी, ऑनलाइन बुकिंग करने पर करीब 4 घंटे के अंदर होम डिलीवरी देने का दावा किया गया है, इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में आसानी होगी.
छात्रों और छोटे परिवारों को मिलेगा फायदा
यह छोटा सिलेंडर खासतौर पर छोटे परिवारों, किराएदारों, छात्रों और अचानक जरूरत पड़ने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है, इससे कम गैस खपत वाले लोगों को सुविधाजनक विकल्प मिल सकेगा.
रीफिल और कनेक्शन की कीमत तय
10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच रहने की संभावना है, नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को लगभग 3000 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, वहीं रेगुलेटर के लिए अलग शुल्क लगेगा.
उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान गैस सेवा
नई व्यवस्था का उद्देश्य गैस सिलेंडर की सुविधा को तेज और आसान बनाना है, अगर कोई उपभोक्ता भविष्य में कनेक्शन बंद करता है तो जमा राशि वापस करने का प्रावधान रहेगा, इससे लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है.




