CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग की सफाई, वायरल नामों पर कही बड़ी बात
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर जवाब दिया है, आयोग ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी सही नहीं है और परिणाम आवेदन पत्र में दर्ज विवरण के आधार पर जारी किए गए हैं.

अभ्यर्थियों के आवेदन वाले नाम ही सूची में शामिल
CGPSC के अनुसार जिन नामों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे सभी अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे, आयोग ने बताया कि NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHALAD और TUFAIL नाम वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षण में भी शामिल हो चुके हैं.
341 पदों के लिए जारी हुआ था प्रारंभिक परिणाम
सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था, इस परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया, परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में आयोजित हुई थी.
सोशल मीडिया सूची के बाद उठे थे सवाल
परिणाम जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, कुछ नामों को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा शुरू हो गई, इसके बाद विपक्ष ने भी पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए.
आयोग ने प्रक्रिया को बताया पूरी तरह सही
CGPSC ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम तय नियमों और अभ्यर्थियों के आवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है, आयोग ने लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास नहीं करने की अपील की है.




