CG News: हरियाली, झरने, ठंडी हवाएं और तिब्बती संस्कृति, मैनपाट बना मानसून का सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन
CG News: सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम की वजह से तेजी से पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है, समुद्र तल से करीब 1000 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस हिल स्टेशन को छत्तीसगढ़ का Mini Shimla और छोटा तिब्बत भी कहा जाता है, यहां का शांत वातावरण लोगों को बार बार आने के लिए आकर्षित करता है.

मानसून में कई गुना बढ़ जाती है खूबसूरती
बारिश शुरू होते ही मैनपाट का नजारा पूरी तरह बदल जाता है, हरी भरी पहाड़ियां, घने जंगल, बहते झरने और घाटियों में फैली सफेद धुंध यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है, ठंडी हवाओं और बादलों से घिरा यह इलाका पर्यटकों को किसी पहाड़ी स्वर्ग जैसा अनुभव कराता है.

प्राकृतिक सुंदरता के साथ तिब्बती संस्कृति
मैनपाट सिर्फ अपने खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं बल्कि तिब्बती संस्कृति के लिए भी जाना जाता है, यहां बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय निवास करता है, साथ ही मौजूद बौद्ध मठ और मंदिर पर्यटकों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराते हैं, जिससे यह जगह प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम बन जाती है.
उल्टा पानी और जलजली जैसी अनोखी जगहें
मैनपाट में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, उल्टा पानी और जलजली जैसी जगहें अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण पर्यटकों को हैरान कर देती हैं, यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग इन प्राकृतिक अजूबों को देखने यहां पहुंचते हैं.

बजट में शानदार हिल स्टेशन का अनुभव
अगर आप भी भीड़भाड़ और गर्मी से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो मैनपाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, कम खर्च में खूबसूरत प्राकृतिक नजारों, ठंडे मौसम और शांत माहौल का आनंद लेने के लिए यह जगह तेजी से देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रही है.


