CG News: अगस्त की शुरुआत में LPG उपभोक्ताओं को राहत, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
CG News: अगस्त महीने की शुरुआत में तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए हैं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 192 रुपये तक की कटौती की गई है, नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी.
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुराने रेट पर सिलेंडर खरीदना होगा, फिलहाल आम ग्राहकों के लिए कीमतों में किसी तरह की राहत की घोषणा नहीं की गई है.
उज्ज्वला योजना में लागू हुआ नया नियम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी नया नियम लागू हो गया है, अब एक वित्तीय वर्ष में केवल चार सिलेंडरों पर ही 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, यदि किसी लाभार्थी ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच चार रिफिल ले लिए हैं, तो अगले सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.
लगातार दूसरे महीने मिली राहत
यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, इससे पहले जुलाई महीने में भी दाम कम किए गए थे, लगातार दो महीने की राहत से व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गैस लागत में अच्छी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
व्यापारियों को होगा सीधा फायदा
विशेषज्ञों के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से होटल, कैटरिंग, बेकरी, फूड स्टॉल और अन्य छोटे कारोबारियों की परिचालन लागत घटेगी, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को अगली मूल्य समीक्षा तक इंतजार करना होगा, नई कीमतें छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 1 अगस्त से लागू हो चुकी हैं.



