CG News: CM साय के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को नई रफ्तार, सेवा सेतु से AI तक बदला प्रशासन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल तकनीक के जरिए सुशासन को नई दिशा दे रही है। सेवा सेतु, ई-ऑफिस, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट और AI आधारित सेवाओं से सरकारी कामकाज तेज हुआ है। प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर लगातार काम किया जा रहा है.
सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं
29 अप्रैल 2026 को शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल पर 35 से अधिक विभागों की 564 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अब तक 85 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 78 लाख से ज्यादा का समयबद्ध निराकरण किया जा चुका है। आय, जाति, निवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं अब सीधे मोबाइल पर डिजिटल हस्ताक्षर के साथ उपलब्ध हो रही हैं.

ई-ऑफिस से बढ़ी पारदर्शिता
24 अगस्त 2024 से लागू ई-ऑफिस प्रणाली के बाद मंत्रालय, संचालनालय और जिला कलेक्टोरेट तेजी से पेपरलेस कार्यप्रणाली की ओर बढ़े हैं। ऑनलाइन फाइल ट्रैकिंग, समयबद्ध निर्णय और जवाबदेही से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है। प्रोजेक्ट दक्ष के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल तकनीक तथा AI आधारित प्रणालियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.
गांवों तक पहुंचा डिजिटल नेटवर्क
सरकार ने दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में 5,000 से अधिक नए मोबाइल टावर लगाने का अभियान शुरू किया है। भारतनेट-3 परियोजना के तहत 11,682 ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंच रहा है.
AI और डेटा सेंटर पर जोर
नवा रायपुर में AI आधारित ग्रीन और एनर्जी एफिशिएंट डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है। AI विजन डॉक्यूमेंट के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एडवांस डेटा लैब स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं डिजिटल द्वार प्लेटफॉर्म और क्लाउड फर्स्ट नीति के जरिए सरकारी डेटा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक बनाया जा रहा है.
डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम
सेवा सेतु, ई-ऑफिस, ई-प्रगति, भारतनेट और AI आधारित तकनीकों के जरिए छत्तीसगढ़ डिजिटल गवर्नेंस का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। डिजिटल नवाचारों के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन को लगातार गति दी जा रही है.



