CG News : CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
CG News : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। मामले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी से रिमांड के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ की जाएगी। इससे जांच का दायरा और व्यापक हो गया है।

CM साय बोले- भ्रष्टाचार पर बीजेपी की जीरो टॉलरेंस नीति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से इस घोटाले की निष्पक्ष जांच का वादा किया था और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘मन की बात’ और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी बोले CM
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में एक बार फिर छत्तीसगढ़ का उल्लेख कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की सराहना और गणेशोत्सव पर मिट्टी की प्रतिमाएं अपनाने के संदेश का स्वागत किया। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है और उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर पार्टी की सिद्धांतवादी राजनीति का परिचय दिया।


