CG News: भिलाई का बेटा पहुंचा बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक, छत्तीसगढ़ से मुंबई तक आकाशादित्य लामा का सफर
CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में पढ़ाई करने वाले लेखक और निर्देशक आकाशादित्य लामा आज मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन अपनी जड़ों से उनका रिश्ता आज भी बेहद मजबूत है, यही कारण है कि उनकी चर्चित फिल्म ‘बंगाल 1947’ की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ की धरती पर हुई थी, वे अपनी फिल्मों और बातचीत में अक्सर भिलाई और छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हैं, प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से जुड़े एक फिल्मकार ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है,

24 जुलाई को रिलीज होगी ‘दुल्हनिया ले आएगी’
आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा समेत कई अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, शानदार कलाकारों की टीम, मनोरंजक कहानी और चर्चित संगीत के चलते फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है,
स्पेशल सॉन्ग ने बढ़ाई फिल्म की लोकप्रियता
फिल्म का स्पेशल सॉन्ग भी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, इस गाने में लारिसा बोनेसी अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, सोशल मीडिया पर गाने की चर्चा बढ़ने के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है,
लेखन से निर्देशन तक बनाया खास मुकाम
आकाशादित्य लामा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लेखक की थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया, वे प्रियदर्शन और अनिल शर्मा जैसे मशहूर निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशक रह चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने सूरज बड़जात्या के लोकप्रिय टीवी शोज के लिए भी लेखन किया है, अपनी रचनात्मक सोच और निर्देशन क्षमता के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है,
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात
आकाशादित्य लामा उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने मुंबई में सफलता हासिल करने के बाद भी अपनी मिट्टी और अपनी पहचान को हमेशा साथ रखा, उनकी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से दर्शकों और फिल्म जगत को काफी उम्मीदें हैं, छत्तीसगढ़ के लिए यह सिर्फ एक फिल्म की रिलीज नहीं, बल्कि अपनी धरती से निकली प्रतिभा की सफलता का जश्न है,
