CG News : अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण
CG News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेलवे स्टेशनों के निर्माण से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। स्टेशनों पर आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर और उन्नत यात्री सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास का मजबूत आधार है। चांपा, बालोद और सरोना स्टेशनों के उन्नयन से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में नई रेल परियोजनाएं, रेल लाइनों का दोहरीकरण, विद्युतीकरण और आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेल अधोसंरचना में हो रहा यह विकास प्रदेश में रोजगार, निवेश और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ बना उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में देश का मॉडल, नकली खाद पर रिकॉर्ड कार्रवाई




