CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव को मिली CM Security की कमान
CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद पर अब जयंत वैष्णव की नियुक्ति की गई है, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है,
हरीश राठौर के स्थान पर हुई नियुक्ति
जयंत वैष्णव की नियुक्ति उस समय हुई है जब मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी रहे हरीश राठौर को हाल ही में कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था, उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा इकाई में यह पद खाली हो गया था, जिसे अब जयंत वैष्णव संभालेंगे,
सीएम सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारी मिली
मुख्यमंत्री सुरक्षा राज्य पुलिस का बेहद संवेदनशील विभाग माना जाता है, जयंत वैष्णव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा प्रोटोकॉल और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे,
पुलिस मुख्यालय का अहम फैसला
पुलिस विभाग में जयंत वैष्णव की नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों की निगरानी, सुरक्षा समीक्षा और विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल अब उनके नेतृत्व में होगा,
नई पदस्थापना से सुरक्षा इकाई को मिला नया नेतृत्व
DGP अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद जयंत वैष्णव ने मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल ली है, पुलिस विभाग में इसे नियमित प्रशासनिक फेरबदल के साथ एक रणनीतिक नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है,




