CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल करते हुए बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा-चिंगपाल को 10 कंप्यूटर प्रदान किए हैं. यह कंप्यूटर राज्यपाल के स्वेच्छानुदान मद से उपलब्ध कराए गए हैं.
डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक हस्तांतरण किया. इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल का विकास होगा. साथ ही उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
