CG News: सुकमा में बदलाव की कहानी, पुनर्वास नीति से मड़कम भीमा ने अपनाई विकास की राह
CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सरकारी पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों की जिंदगी बदल रही हैं. कोंटा विकासखंड के ग्राम पोलमपल्ली के निवासी मड़कम भीमा इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं, मड़कम भीमा ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा को अपनाया. जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के सहयोग से आज वे सम्मानपूर्वक सामान्य जीवन जी रहे हैं.
![]()
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला घर
मुख्यधारा में लौटने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया गया. अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रह रहा है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता आई है, मड़कम भीमा को मनरेगा के तहत नियमित रोजगार भी मिला. उन्होंने गांव के विकास कार्यों में भाग लेकर अपनी आजीविका मजबूत की और मजदूरी सीधे बैंक खाते में प्राप्त की.
आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
योजनाओं के लाभ से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई और आत्मविश्वास भी बढ़ा. अब वे अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं, उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सही मार्ग और सरकारी योजनाओं के सहयोग से जीवन में नई शुरुआत संभव है. यह बदलाव समाज में सकारात्मक सोच और विकास की दिशा को मजबूत करता है.
