CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की शिष्टाचार भेंट
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय वातावरण में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत
मुलाकात के दौरान देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों नेताओं ने सामाजिक और लोककल्याणकारी विषयों पर भी चर्चा की।
बस्तर की कला से किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और संस्कृति की विशेष पहचान को भी प्रदर्शित किया गया, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आपसी संवाद और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
