CG News: पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रखर राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद् और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त बनाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उनके सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
लोक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके राष्ट्रसेवा और देशहित में किए गए योगदान को स्मरण किया गया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।
