Raw Vs Boiled Milk : कच्चा या उबला दूध ? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन सा दूध है फायदेमंद ?
Raw Vs Boiled Milk : जैसा की हम सब जानते है की कैल्शियम, विटामिन डी, फैट्स और विटामिन बी12 से तत्व से भरपूर दूध हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गाय के दूध को तो अमृत मान जाता है लेकिन आजकल शहरों में लोगों को शुद्ध दूध मिलना तो नसीब ही नहीं हो रहा है।
महानगरों जैसे मुंबई, दिल्ली में रहने वाले ज्यादातर लोग पैकेट वाले दूध पीने में मजबूर हैं जो डेयरी से पैक होकर शहरों में पहुंचता है हालांकि इस बीच दूध को कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिससे वह शुद्ध रहे और जल्दी खराब ना हो।
पॉलिथिन वाला दूध पाश्चराइज्ड (Pasteurised) होता है जिसे हाई हीट पर पकाया जाता है। इस प्रक्रिया में दूध के कई पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। हालांकि दूध को तैयार करने वाले निर्माता इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित और फ़ायदेमंद मानते हैं।
आइए जा नते है कि आपकी सेहत के लिए कौन सा दूध ज्यादा फायदेमंद है ?
1. कच्चा दूध – कच्चा दूध सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि यह दूध डायरेक्ट गाय या भैंस से निकला जाता है। कई बार इस दूध में हानिकारक बैक्टीरिया भी पैदा हो सकते है। पशु की सफाई ठीक से ना की गई हो या फिर दूध निकालने वाला बर्तन ठीक से साफ ना हो तो यह नुकसान कर सकता है लेकिन हम इसे गर्म करके पी सकते हैं।
2. पैकेट वाला दूध – कई कंपनियां मार्केट में पैकेट वाले दूध बेच रहे हैं। यह दूध पाश्चराइज्ड (Pasteurised) और होमोजिनाइज्ड (homogenised) होता है। इस दूध को पहले अच्छे तापमान में पकाया जाता है फिर तुरंत ठंडा किया जाता है, जिससे दूध के अंदर पाए जाने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और ऐसे में दूध मे विटामिन डी और कई पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं।
3. टेट्रा पैक दूध – इसको सबसे ज्यादा सुरक्षित और पोषक तत्वो से भरपूर माना जाता है। इस दूध को अल्ट्रा हाई टेंपरेचर [Ultra-high-temperature (UHT)] में पकाया जाता है कई बार इसे ऊंचे तापमान पर पकाया जाता है और तुरंत ठंडा कर देते है। इस दूध को सबसे ज्यादा हेल्दी और सेफ माना जाता है।




