CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भटगांव दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
CG News: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव एवं पण्डोनगर का दौरा कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पेयजल, बिजली, आवास और अन्य स्थानीय समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मंत्री ने स्पष्ट किया कि शासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनसरोकार से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा।
जनता ने जताया विश्वास
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री का स्वागत किया।

