CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सौजन्य भेंट
CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों को गति देने को लेकर चर्चा हुई।

आत्मीय स्वागत और शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह भेंट सौहार्द और सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक रही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिली है। इसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
जनकल्याण योजनाओं का प्रभाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोगात्मक शासन व्यवस्था के कारण जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर
केंद्र और राज्य के मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्रों में नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह राज्य के समग्र विकास को गति दे रहा है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र–राज्य सहयोग से छत्तीसगढ़ के विकास को और मजबूती मिलेगी तथा “विकसित छत्तीसगढ़” का संकल्प जल्द साकार होगा।

