CG News: CM साय से साध्वी निरंजन ज्योति की मुलाकात, पिछड़ा वर्ग कल्याण पर हुई चर्चा
CG News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया।
पिछड़ा वर्ग के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और अधिकारों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
सामाजिक न्याय को मजबूत करने पर जोर
चर्चा के दौरान पिछड़ा वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।



