June 8, 2026 2:15 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13843/110)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का महाअभियान, ‘मोर गांव–मोर पानी’ से गांवों में बढ़ रही हरियाली और आजीविका

CG News: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का महाअभियान, ‘मोर गांव–मोर पानी’ से गांवों में बढ़ रही हरियाली और आजीविका
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का महाअभियान, ‘मोर गांव–मोर पानी’ से गांवों में बढ़ रही हरियाली और आजीविका

CG News: जलवायु परिवर्तन और अनिश्चित बारिश के चलते उत्पन्न जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है। इस अभियान के जरिए जल संरक्षण को केवल सरकारी योजना न मानकर जनभागीदारी से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण स्तर पर व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।

CG News: मोर गांव, मोर पानी महा अभियान की शुरुवात,कांकेर में हुई जोरदार  पहल, देखें | More Village More Water Campaign Launched Strong Initiative  Taken In Kanker

एक लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण

मनरेगा के तहत लगभग 1610 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में एक लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें तालाब, डबरियां, चेकडैम, खेत तालाब और स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाएं शामिल हैं, इनका उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Cg:मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत जल संरक्षण को नई दिशा, इंजेक्शन वेल  तकनीक से भूजल स्तर बढ़ाने की पहल - More Village More Water Campaign  Initiative To Increase ...

11 लाख लोगों को मिल रहा रोजगार

इस अभियान ने ग्रामीण रोजगार को भी मजबूती दी है। वर्तमान में 11 लाख से अधिक श्रमिक प्रतिदिन कार्यरत हैं, जिनमें करीब 57 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ रही है और महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।

CG News: मोर गांव, मोर पानी महा अभियान की शुरुवात,कांकेर में हुई जोरदार  पहल, देखें | More Village More Water Campaign Launched Strong Initiative  Taken In Kanker

जल संरचनाओं से बढ़ रही ग्रामीण आय

जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ते हुए 13 हजार से अधिक आजीविका डबरियों का निर्माण किया गया है। इनसे ग्रामीण परिवार मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन और बागवानी जैसी गतिविधियों से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं, इसके साथ ही ‘नवा तरिया–आय के जरिया’ योजना के तहत 624 सामुदायिक तालाब विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है।

Chhattisgarh News:मोर गांव-मोर पानी महाभियान बना सार्थक पहल, जल संकट से  निपटने महत्वपूर्ण कदम - More Village-more Water Campaign Becomes Meaningful  Initiative, Important Step To Deal With ...

पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण की नई तकनीक

ढलान और पहाड़ी क्षेत्रों में स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच (SCT) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे वर्षा जल जमीन में समाहित होता है, मिट्टी का कटाव रुकता है और भू-जल स्तर में सुधार होता है, इसके परिणामस्वरूप हरित क्षेत्र बढ़ रहे हैं और पर्यावरणीय संतुलन मजबूत हो रहा है, अभियान में GIS आधारित युक्तधारा प्लानिंग, CLART एप और वाटरशेड सिद्धांतों का उपयोग किया जा रहा है। भू-जल स्तर की निगरानी के लिए जलदूत प्रणाली लागू की गई है, साथ ही ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड आधारित सिस्टम के जरिए कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

जनभागीदारी से बना सफल मॉडल

सामाजिक अंकेक्षण, रोजगार दिवस और जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई गई है। जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से यह अभियान एक सफल जनआंदोलन बन चुका है।

सतत विकास की ओर छत्तीसगढ़

‘मोर गांव–मोर पानी’ अभियान अब केवल जल संरक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का समग्र मॉडल बन चुका है। यह पहल आने वाले वर्षों में ग्रामीण विकास की मजबूत नींव साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं संग किया साइकिलिंग और जुम्बा

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?