CG News: मुख्यमंत्री साय ने बड़ेकनेरा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामीण डिजिटल सेवाओं का बढ़ा दायरा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण डिजिटल सुशासन मॉडल ‘सेवा सेतु’ की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ को लेकर फीडबैक लिया।

गांव में ही मिल रहीं सभी जरूरी सेवाएं
‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत ग्रामीणों को अब आय, जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन, बैंकिंग, बीमा और अन्य सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय व धन दोनों की बचत हो रही है।
ग्रामीणों से मुख्यमंत्री का संवाद
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे जीवन में सुधार आया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।
डिजिटल केंद्र से बढ़ा रोजगार और लेन-देन
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के सेवा सेतु मैनेजर ने जानकारी दी कि यहां हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये का डिजिटल लेन-देन होता है। इस मॉडल ने न केवल सेवाएं आसान की हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।
गांवों में बदल रहा सुशासन का स्वरूप
ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें किसी भी प्रमाण पत्र या सरकारी कार्य के लिए शहर नहीं जाना पड़ता। इससे समय, श्रम और खर्च में भारी कमी आई है और सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।


