CG News: जन चौपाल की मांग पर त्वरित कार्रवाई, कोसरंगी की दीदियों को मिला स्वरोजगार का सहारा
CG News: आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान जन चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम मीरा एवं राधा ग्राम संगठन की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी आजीविका संबंधी समस्याएं साझा कीं और सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया
महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
50 सिलाई मशीनों का वितरण
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मीरा एवं राधा ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष श्रीमती ताकेश्वरी मुरली साहू उपस्थित रहे।
महिलाओं में खुशी की लहर
सिलाई मशीन मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पहल उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी, ग्राम संगठन की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी त्वरित पहल ने उन्हें नया आत्मविश्वास और रोजगार का अवसर प्रदान किया है।



