CG News: दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की
CG News: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर विस्फोट होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
सहायता राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को कुल 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें शासन के नियमानुसार मिलने वाली 4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त 5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि शामिल होगी।
प्रशासन को दिए गए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखने को कहा गया है, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।




