CG News: पर्यावरण नियम तोड़ने वाले 25 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना, रायगढ़ में सख्त हुई निगरानी
CG News: रायगढ़ जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार निगरानी करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
25 उद्योगों पर लाखों की कार्रवाई
मंडल की जांच में पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले कई उद्योग सामने आए। इसके बाद कुल 25 उद्योगों पर 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई, इनमें प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन नहीं करने वाले उद्योगों के साथ-साथ फ्लाई ऐश प्रबंधन मं लापरवाही बरतने वाले उद्योग भी शामिल हैं।
आधुनिक तकनीक से हो रही निगरानी
जिले में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए कई आधुनिक एयर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। खनन और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार डेटा मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण रखा जा सके, इसके अलावा शहर और औद्योगिक इलाकों में नियमित मैन्युअल जांच भी की जा रही है।
फ्लाई ऐश और धूल नियंत्रण पर विशेष फोकस
सड़कों पर उड़ने वाली धूल और राखड़ की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। अब परिवहन के दौरान डस्ट कंट्रोल उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा, फ्लाई ऐश के सुरक्षित निपटान और निगरानी के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम का भी उपयोग किया जा रहा है।
जीरो टॉलरेंस नीति लागू
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी। लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग के जरिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखी जाएगी, मंडल के अनुसार जिले की एयर क्वालिटी फिलहाल नियंत्रित स्थिति में है और प्रदूषण स्तर को लेकर फैलाई जा रही कई आशंकाएं वास्तविक आंकड़ों से मेल नहीं खातीं।




