CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: रायपुर जिले में तीन स्थानों पर 62 जोड़ों ने लिए सात फेरे
CG News: रायपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 62 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवन के नए सफर की शुरुआत की।
तीन स्थानों पर हुआ आयोजन
यह सामूहिक विवाह समारोह जिले के तीन अलग-अलग स्थलों पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों ने विवाह बंधन में प्रवेश किया, टाउन हॉल, आरंग में 16 जोड़ों का विवाह कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
तिल्दा-नेवरा में 31 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, सासाहोली में 31 जोड़ों का विवाह जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, मंगल भवन, धरसीवां में 15 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नवदंपत्तियों को मिली शासकीय सहायता
सरकार द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को योजना के तहत निर्धारित सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को सुखमय और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा है और इससे बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।




