May 7, 2026 8:12 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13783/ 192)
Advertisement Carousel

CG News: स्टेट कैपिटल रीजन से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, रायपुर-दुर्ग-नवा रायपुर बनेंगे विकास का नया केंद्र

CG News: स्टेट कैपिटल रीजन से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, रायपुर-दुर्ग-नवा रायपुर बनेंगे विकास का नया केंद्र
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: स्टेट कैपिटल रीजन से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, रायपुर-दुर्ग-नवा रायपुर बनेंगे विकास का नया केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ में अब विकास की रफ्तार और तेज होने जा रही है। राज्य सरकार ने “स्टेट कैपिटल रीजन” यानी SCR के गठन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर एक आधुनिक राजधानी क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
विधानसभा से विधेयक पारित होने के बाद इस परियोजना को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ को मध्य भारत के बड़े आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी।

NCR और मुंबई मॉडल की तर्ज पर विकास

स्टेट कैपिटल रीजन का विकास देश के बड़े शहरी मॉडलों जैसे NCR, मुंबई महानगर क्षेत्र और हैदराबाद मॉडल की तर्ज पर किया जाएगा, इस योजना के तहत अलग-अलग शहरों को एकीकृत कर क्षेत्रीय स्तर पर सुनियोजित विकास किया जाएगा, ताकि परिवहन, आवास, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर का संतुलित विस्तार हो सके।

छत्तीसगढ़ का नया रायपुर भारत का अगला आईटी हब बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस योजना का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरीकरण को व्यवस्थित करना है, सरकार का फोकस ऐसे आधुनिक शहर विकसित करने पर है जहां बेहतर आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध हो सके।

2031 तक 50 लाख आबादी की तैयारी

सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2031 तक SCR क्षेत्र की आबादी 50 लाख से अधिक हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं, इनमें आधुनिक सड़क नेटवर्क, बेहतर कनेक्टिविटी, स्मार्ट सिटी सुविधाएं, बिजली-पानी व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी शामिल है, सबसे खास बात यह है कि रायपुर से दुर्ग तक प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना के सर्वे के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण करेगा संचालन

SCR के विकास और प्रबंधन के लिए राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह संस्था पूरे क्षेत्र के लिए केंद्रीय नियामक एजेंसी के रूप में काम करेगी, प्राधिकरण का नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगे, जबकि विभिन्न विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे, यह संस्था निवेश आकर्षित करने, विकास योजनाओं को लागू करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम करेगी।

उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

सरकार का दावा है कि स्टेट कैपिटल रीजन बनने से राज्य में निवेश तेजी से बढ़ेगा और नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही सेवा क्षेत्र का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। आने वाले समय में यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आर्थिक हब बन सकता है।

पहली बैठक में लिए गए अहम फैसले

छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक 11 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें मेट्रो परियोजना, लॉजिस्टिक्स, क्षेत्रीय मोबिलिटी और निवेश योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, बैठक में शुरुआती गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपए के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

छत्तीसगढ़ के विकास का नया ग्रोथ इंजन

तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए रायपुर और आसपास के क्षेत्रों को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, अब स्टेट कैपिटल रीजन की यह पहल आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: मोर गांव–मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना प्रदेश का मॉडल जिला

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?