CG News: सुशासन तिहार 2026: मोहनलाल को मौके पर मिला किसान किताब का लाभ
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए तेजी से राहत का माध्यम बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सरखों में आयोजित शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में मिला त्वरित समाधान
जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा बढ़ा।
किसान को मिला तत्काल लाभ
ग्राम बनारी निवासी मोहनलाल शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने किसान किताब से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जो उनके कृषि कार्य के लिए आवश्यक था, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और मौके पर ही उन्हें नई किसान किताब प्रदान कर दी।
चेहरे पर दिखी राहत
तत्काल समाधान मिलने पर मोहनलाल के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान होने की उन्होंने उम्मीद नहीं की थी, मोहनलाल ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने में बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।




