CG News: छत्तीसगढ़ के किसान की सफलता कहानी, गेंदा की खेती से लाखों की कमाई
CG News: छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नई तकनीकों को अपनाते हुए अपनी आय बढ़ा रहे हैं। रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के कोड़केल गांव के किसान आनंदराम सिदार ने गेंदा फूल की खेती अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।

धान की खेती से सीमित आय
पहले आनंदराम पारंपरिक धान की खेती करते थे। उन्हें एक सीजन में सीमित उत्पादन और कम मुनाफा मिलता था, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो जाता था, उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने गेंदा फूल की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीके अपनाने से उनकी खेती का उत्पादन और आय दोनों तेजी से बढ़े।
कम लागत में ज्यादा मुनाफा
करीब 0.4 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा की खेती कर आनंदराम ने 44 क्विंटल उत्पादन हासिल किया। इससे उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी हुई, जो पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा है, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उन्हें उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन और प्रशिक्षण का लाभ मिला। इस तकनीकी सहयोग ने उनकी खेती को अधिक प्रभावी और लाभदायक बना दिया।
अन्य किसानों के लिए प्रेरणा
आनंदराम की सफलता देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी अब फूलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गेंदा जैसी नकदी फसलें अब ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय का नया स्रोत बन रही हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
उद्यानिकी विभाग की पहल से फूलों की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत मिल रही है, आनंदराम सिदार की यह कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन और नवाचार से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। यह सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही है।




