May 2, 2026 8:10 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13766/ 47)
Advertisement Carousel

CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ शुरू, आधुनिक खेती और जल प्रबंधन का बनेगा राष्ट्रीय मॉडल

CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ शुरू, आधुनिक खेती और जल प्रबंधन का बनेगा राष्ट्रीय मॉडल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: जशपुर में 119 करोड़ की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ शुरू, आधुनिक खेती और जल प्रबंधन का बनेगा राष्ट्रीय मॉडल

CG News: जशपुर जिला अब आधुनिक खेती और जल प्रबंधन के क्षेत्र में देशभर के लिए एक नेशनल मॉडल बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में 119 करोड़ रुपए की ‘समृद्धि एम-कैड योजना’ का शुभारंभ किया, जो कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाली पहल मानी जा रही है।

नहरों की जगह आधुनिक तकनीक

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक नहरों के बजाय भूमिगत पाइपलाइन के जरिए दाबित सिंचाई प्रणाली अपनाई जाएगी।
• पाइप जमीन के अंदर होंगे
• किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा
• सिंचाई बिना किसी बाधा के सीधे खेतों तक पहुंचेगी

सौर ऊर्जा से होगा संचालन

योजना में बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से की जाएगी, जिससे संचालन लागत लगभग शून्य के बराबर रहेगी। यह पहल किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

IoT और SCADA से स्मार्ट जल प्रबंधन

परियोजना में आधुनिक तकनीकों जैसे—
• SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition)
• IoT (Internet of Things)
का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह तय किया जा सकेगा कि किस खेत को कब और कितनी मात्रा में पानी देना है। इससे जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

13 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

इस योजना से जशपुर जिले के 13 गांवों के किसानों की किस्मत बदलेगी, जिनमें शामिल हैं, बगिया, उसकुटी, रजोती, सुजीबहार, चोंगरीबहार, बांसबहार, डोकड़ा, सिकरिया, पतराटोली, गहिराडोहर, बीहाबल, नरियरडांड और ढुढुडांड।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले किसान केवल मानसून पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के मंत्र के साथ जशपुर एक राष्ट्रीय मॉडल बनेगा, इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 95.89 करोड़ रुपए की सहायता दी है। देशभर में 23 राज्यों में ऐसी 34 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ का बगिया क्लस्टर भी शामिल है।

महिलाओं की होगी अहम भूमिका

योजना के संचालन और निगरानी में जल उपभोक्ता समितियों की भूमिका अहम होगी, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 13 गांवों की महिलाएं इस योजना की मॉनिटरिंग करेंगी, इस परियोजना को अगले 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के बाद शुरुआती 5 वर्षों तक इसका रखरखाव ठेकेदार करेगा, उसके बाद इसे पूरी तरह जल उपभोक्ता समितियों को सौंप दिया जाएगा।

खेती में आएगा बड़ा बदलाव

‘समृद्धि एम-कैड योजना’ न केवल सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। यह पहल छत्तीसगढ़ को कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, 1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?