CG News: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर हुई खास चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक मुद्दों और महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।

महिला सशक्तिकरण पर सकारात्मक संदेश
अनुष्का सोन विशेष रूप से विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा, उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी को लेकर उठाए जा रहे कदम समाज में जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
युवतियों के लिए प्रेरणा
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं, मुख्यमंत्री ने अनुष्का सोन को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बनेंगी।


